SURENDRA,

झुंझुनूं जिले के जवान सुरेंद्र कुमार का रविवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए झुंझुनूं जिले के जवान सुरेंद्र कुमार का रविवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।    पाकिस्तान की ओर से हुए हमले में भारतीय वायुसेना के असिस्टेंट मेडिकल साज्रेंट सुरेंद्र कुमार शनिवार को उधमपुर हवाई अड्डे पर शहीद हो गए थे।     शहीद जवान का पार्थिव शरीर दिल्ली से सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव मंडावा पहुंचा। इसके बाद तिरंगा यात्रा शुरू हुई और जवान का पार्थिव शरीर मेहरादासी गांव में उनके घर पहुंचा। गांव में उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुरेंद्र कुमार के आठ साल के बेटे दक्ष ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।    शहीद जवान की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। जिन्होंने ‘भारत माता की जय‘ और ‘सुरेंद्र कुमार अमर रहे‘ के नारे लगाए।     इस मौके पर  बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। 

Advertisement