Pm,

मोदी के खिलाफ अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार


 बेंगलुरु में एक व्यक्ति को  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंी नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) रमेश बनोथ ने आज यहां बताया कि बेंगलुरु निवासी और पेशे से कंप्यूटर मैकेनिक नवाज के रूप में पहचाने गए आरोपी ने  11 मई को श्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंटाग्राम’  पर पोस्ट की थी। पोस्ट में  प्रधान  आवास के पास बम लगाने की धमकी भी दी गई थी।
 बनोथ ने बताया,‘‘ सूचना मिलने पर इस संबंध में तुरंत मामला दर्ज किया गया और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।’’
प्रारंभिक जांच में पता चला कि नवाज का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ तुमकुरु जिले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत पहले भी मामला दर्ज है। उसे आज अदालत में पेश किया गया।

Advertisement