Ias,Bihar,transferred,

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 शहरों में नए जिलाधिकारी


बिहार के  आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। पटना के जिलाधिकारी का जिम्मा त्यागराजन को सौंपा गया । राजधानी के डीएम रहे चंद्रशेखर सिंह को पटना का कमिश्नर बनाया गया है। मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर का कमिश्नर बनाया गया है। बक्सर एवं गया के भी डीएम बदले गए हैं।
राजीव रोशन सारण के प्रमंडलीय आयुक्त और 
डीएम कौशल किशोर दरभंगा का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया । मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर का कमिश्नर बनाया गया । कम्फेड के प्रबंध निदेशक राजकुमार को तिरहुत का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया । योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार को भागलपुर का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार को खगड़िया का जिलाधिकारी बनाया गया है। सुपौल के डीएम कौशल कुमार को दरभंगा के डीएम की जम्मेदारी संभालेंगे। पूर्णिया के डीएम कुंदन कुमार को नालंदा का जिलाधिकारी बनाया गया है। मधुबनी के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को मुंगेर जिले का जिम्मा सौंपा गया है।बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम के प्रबंध निदेशक धमेंद्र कुमार को पश्चिम चंपारण का जिलाधिकारी बनाया गया है। पशुपालन निदेशक नवदीप शुक्ला को बांका का जिलाधिकारी बनाया गया है। पंचायती राज के निदेशक आनंद शर्मा मधुबनी के नए डीएम होंगे। संसदीय कार्य विभाग के अपर सचिव नवीन को जमुई का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अर्थ एवं सांख्यकी, योजना एवं विकास विभाग के निदेशक डा. विद्यानंंद सिंह को बक्सर का डीएम बनाया गया है। मुंगेर के बंदोबस्त पदाधिकारी रहे सुनील कैमूर के जिलाधिकारी होंगे। पवन कुमार सिन्हा गोपालगंज के डीएम जल संसाधन विभाग के अपर सचिव पवन कुमार सिन्हा गोपालगंज के जिलाधिकारी होंगे। नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर गया के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश सिवान के डीएम होंगे। कैमूर के डीएम सावन कुमार को सुपौल का जिलापदाधिकारी बनाया गया है।
वर्षा सिंह को वैशाली की डीएम नगर विकास विभाग की अपर सचिव वर्षा सिंह को वैशाली का जिलाधिकारी बनाया गया है। बांका के डीएम अंशुल कुमार पूर्णिया के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। मधुबनी के डीडीसी दीपेश कुमार को सहरसा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

Advertisement